भाजपाइयों ने पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा को लेकर हुई चूक के विरोध में गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला फूंका। कांग्रेस व पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ता यहां मालरोड स्थित चौघानपाटा में एकत्र हुए। जहां उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री और सरकार का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि कांग्रेस को पंजाब में अपनी हार दिखाई दे रही है, इससे द्वेष भावना से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को नहीं समझती है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार कर्तव्य भूल चुकी है। कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के लिए पंजाब मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
ये रहे मौजूदरू पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट, नमन गुरुरानी, दर्शन रावत, अमित साह, मनोज बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा, धर्मवीर आर्या, अर्जुन बिष्ट, मदन बिष्ट, दीप्ती सोनकर, पूनम पालीवाल, अरविंद बिष्ट, लीला बोरा, आशू, महिपाल बिष्ट, पूरन फर्त्याल, ललित मेहता, मनीष जोशी, मनीष बिष्ट, अक्कू वर्मा, सौरभ वर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *