भाजपा ने अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के लिए की रायशुमारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : नगर पंचायत थलीसैंण के अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए गुरुवार को पर्यवेक्षक विनोद कण्डारी विधायक देवप्रयाग, अध्यक्ष जिला पंचायत हरिद्वार किरण सिंह एवं नवीन ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। पर्यवेक्षक विनोद कण्डारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को रायशुमारी के बारे में जानकारी दी। कहा कि पार्टी संगठन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
गुरुवार को विकासखंड थलीसैंण के सभागार में बैठक का शुभारंभ विधायक विनोद कंडारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से एक-एक कर रायशुमारी की गई। इस मौके पर विधायक श्री कंडारी ने कहा कि नगर पंचायत थलीसैंण के पहले चुनाव में सभी उम्मीदवारों को विजय हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तन मन धन से पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाना है। कहा कि हर वार्ड से सभासद पद के लिए तीन-तीन कार्यकर्ताओं का नाम संगठन को भेजा जायेगा। पार्टी जिसे प्रत्याशी बनायेगी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर जिला प्रभारी विजय कपरवाण, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंमगाई, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान कैन्यूर आंनद सिंह नेगी, वीरमणी पोखरियाल, जय सिंह, विनीता नेगी, अमर सिंह नेगी, बालम सिंह, हरी सिंह, दलीप सिंह नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी रावत, उपाध्यक्ष वर्षा देवी, महामंत्री नीलम आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राकेश मंमगाई ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *