भाजपा-कांग्रेस ने जनता को छलने का काम कियारू सुमंत तिवारी

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आम आदमी पार्टी के केदारनाथ विधानसभा प्रत्याशी एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विपक्षी दलों पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस-भाजपा हमेशा से निष्क्रिय रही है। उन्होंने महज जनता को छलने का काम किया है। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सुमंत तिवारी ने कहा कि प्रदेश बनने के 21 वर्ष गुजर जाने के बावजूद आज भी क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य जैसे मुद्दे हल नहीं हो सके हैं। पूरे क्षेत्र में एक भी स्तरीय अस्पताल नहीं है जिस कारण लोगों को मैदानी क्षेत्रों की दौड़ लगानी पड़ती है। दूर दराज के तमाम क्षेत्रों में सड़कें नहीं हैं लोग आज भी अपनों को कंडी पालकी के सहारे अस्पताल ले जाने को मजबूर हैं। विद्यालयों की खराब स्थिति पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में शिक्षक तैनात नहीं हैं। प्रधानाचार्य के बिना संचालित हो रहे हैं जिससे हमारे छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा नहीं मिल पा रही है। प्राथमिक विद्यालयों को धीरे-धीरे बर्बादी की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा क्षेत्रीय जनता ने इस बीच भाजपा-कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को बारी-बारी से मौका दिया किंतु वह स्थानीय जनता के साथ न्याय करने में पूरी तरह से नकारा साबित हुए। उन्होंने बदलाव के लिए इस बार आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन, रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर जनता के बीच है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *