भाजपा ने 2019-20 में 4,847 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति घोषित की

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। राजनीतिक दलों का डेटा रखने वाली एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने 2019-20 में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों की संपत्ति और देनदारियों के अपने विश्लेषण के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 4,847़78 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की, जो सभी राजनीतिक दलों में सबसे अधिक है। इसके बाद बसपा ने 698़33 करोड़ और कांग्रेस ने 588़16 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की।
एडीआर की रिपोर्ट में कहा गया कि सात राष्ट्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति भाजपा ने 4847़78 करोड़ रुपये या 69़37 प्रतिशत घोषित की। बसपा ने 698़33 करोड़ रुपये या 9़99 प्रतिशत घोषित की। कांग्रेस ने 588़16 करोड़ या 8़42 प्रतिशत घोषित की थी।
वित्तीय वर्ष 2019-20 में क्षेत्रीय दलों में समाजवादी पार्टी द्वारा सबसे अधिक संपत्ति 563़47 करोड़ रुपये (26़46 प्रतिशत) घोषित की गई, इसके बाद टीआरएस ने 301़47 करोड़ रुपये और अन्नाद्रमुक ने 267़61 करोड़ रुपये की घोषणा की।
वित्तीय वर्ष के लिए एफडीआरध्सावधि जमा श्रेणी के तहत भाजपा और बसपा ने क्रमशरू 3,253़00 करोड़ रुपये और 618़86 करोड़ रुपये की घोषणा की जो सभी राष्ट्रीय दलों में पहले और दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जबकि कांग्रेस ने 240़90 करोड़ रुपये इस श्रेणी में घोषित की।
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने वित्त वर्ष 2019-20 में 74़27 करोड़ रुपये की कुल देनदारियों की घोषणा की। राष्ट्रीय दलों ने उधार के तहत 4़26 करोड़ रुपये और अन्य देनदारियों के तहत 70़01 करोड़ रुपये की घोषणा की। वित्त वर्ष 2019-20 में, कांग्रेस ने 49़55 करोड़ रुपये (66़72 प्रतिशत) की अधिकतम कुल देनदारियों की घोषणा की, उसके बाद एआईटीसी ने 11़32 करोड़ रुपये (15़24 प्रतिशत) की देनदारी की घोषणा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *