कांग्रेसी सांसद के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन

Spread the love

 

हरिद्वार। भाजपा शिवालिक नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चौक पर कांग्रेस के सांसद धीरज साहू पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शुरू से ही देश को लूटने का काम किया है और देश को खोखला करने का कार्य किया है। आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार जनता के सामने अब खुलकर आ रहे हैं। कांग्रेस के सांसद साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 300 करोड़ नगद रुपये बरामद किए गए और अभी भी छापेमारी जारी है। कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गौरव गुजर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन चौहान, भानूप्रताप सिंह, युवा मोर्चा मंडल मीडिया प्रभारी विक्रम बहल, विजय पाल सिंह बिष्ट, अजय, अमन, मनोज, अर्जुन, संदीप, अंश, अंकुर सैनी, दीपक चौहान, दिनेश चंद्रा, अनिल सैनी, सूरज सैनी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *