कांग्रेस नेता खुर्शीद के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
टिहरी गढ़वाल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि खुर्शीद ने हिंदू संगठनों का अपमान कर हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है।
देवप्रयाग के पालीसैंण गांव के समीप देवप्रयाग नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के पुतले के साथ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपा मंडलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे हिन्दू विरोधी मानसिकता वाले नेताओं को कांग्रेस को तत्काल कार्यवाही कर बाहर का रास्ता दिखान चाहिए। हिंदुत्व की भावनाओं से खेलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कहा हिन्दू संगठन ऐसे लोगों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर अपना विरोध जारी रखेंगे। प्रदर्शन करने वालों में महावीर नेगी, मोहित कोटियाल, त्रिपाल पयाल, भूपेंद्र सिंह भंडारी, किशन कोटियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *