भाजपा ने सोनला न्याय पंचायत में किया जनसंपर्क

Spread the love

चमोली। भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक अनिल नौटियाल सहित अन्य नेताओं ने विधानसभा के सोनला न्याय पंचायत के गांवों में जनसंपर्क किया। नौटियाल ने शनिवार को कमेड़ा, खडगोली, बारों, कांडई पुल, सोनला, नंदप्रयाग सहित आस पास के गांवों में जनसंपर्क करते हुए समर्थन मांगा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, श्रमकार्ड योजना, गरीब कल्याण योजना सहित राज्य सरकार की कई योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। भ्रमण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष झगड़ सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, धीरेंद्र भंडारी, योगेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *