रुद्रप्रयाग : भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर बैठक का आयोजित की गई। जिसमें 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा को दोनों विधानसभाओं में भव्य और विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकाली जाएगी। भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम हमारे प्रधानमंत्री की एक विराट सोच का ही नतीजा है कि हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश भर में 5 लाख वृक्षारोपण किया गया। जो भविष्य में भी सतत चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के दिशा निर्देश पर 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। युवा मोर्चा इसमें अहम भूमिका निभायेगा। कहा कि 12 से 14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता कार्यक्रम किया जाएगा। 13 से 14 अगस्त महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण कार्य होगा। इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नोटियाल, शकुंतला जगवान, सविता भंडारी, उमा आर्य, दीना नेगी, पार्वती गोस्वामी, अरुण चमोली, संपूर्णानंद सेमवाल आदि मौजूद थे। (एजेंसी)