द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। चम्पावत में नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा किया। भाजपाइयों ने कहा कि एनडीए ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर जता दिया कि वह जनता से जुड़ी हुई पार्टी है। कहा कि राष्ट्रपति की यह जीत देश के प्रत्येक वर्ग की बड़ी जीत है। इसके अलावा धूरा-अमोडी मंडल के चल्थी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोहरा के नेतृत्व में द्रोपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति नियुक्त कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। जिसमें मंडल महामंत्री पवन मेहरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान भरत राम, विनोद राम, पितांबर भट्ट, नारायण सिंह बिष्ट, सोहन राम, सुरेश बोहरा, सुंदर बोहरा, दिनेश सिंह बोहरा, मुकेश महराना समेत टनकपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मुकेश जोशी, पूरन मेहरा, विद्या जुकरिया, हंसा जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *