भाजपा जिला प्रभारी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया

Spread the love

चम्पावत। भाजपा के चम्पावत जिला प्रभारी और प्रदेश अनुशासन सीमिति के अध्यक्ष दीपक मेहरा ने शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक के साथ टनकपुर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। यहां उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और लोगों को हर संभव सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष पाठक ने निरीक्षण के दौरान आपदाग्रस्त इलाकों के लोगों से कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार आपदा पीड़ितों को हर संभव मदद कर रही है। कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री के साथ उत्तराखंड का हवाई सर्वे करते हुए आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेकर पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा बच्चन सिंह, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष मदन कुमार, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा दिनेश प्रजापति, मण्डल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, महामंत्री मोहन सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष हंसा जोशी, सभासद कपिल उप्रेती, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहित गड़कोटी, मनोज कुमार, धर्मपाल आर्या, भानदेव जोशी, संजय सिंह, पुष्कर सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *