नैनीडांडा में बीजेपी जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत का किया भव्य स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भाजपा जिलाध्यक्ष कोटद्वार बीरेंद्र सिंह रावत ने नैनीडांडा क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र भ्रमण पर आए बीरेंद्र सिंह रावत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हल्दूखाल, नैनीडांडा व धुमाकोट में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा एवं नगर निकाय चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
मिलन केंद्र कसाना धुमाकोट में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह संगठन के एक समर्पित सिपाही के रूप में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिम्मेदारी मिलने के बाद वे निरंतर मंडलों के प्रवास व क्षेत्र भ्रमण में है। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, इस तरह के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार जिला व मंडलों में कार्यकारिणी व प्रकोष्ठों के पुनर्गठन का कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल रखकर, सभी का यथोचित सम्मान रखते हुए, सबको एकजुट रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महामंत्री शशि कुमार ध्यानी, महामंत्री सुनील चौहान, ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख रेखा देवी, पूर्व जिलामंत्री मोहन सिंह नेगी, एमडी रावत, गोविंद सिंह रावत, मुन्नी ध्यानी, किरन नौगाईं, सत्यपाल सिंह रावत, कमल किशोर ध्यानी, मनोज खर्कवाल आदि शामिल थे। बैठक का संचालन सुनील चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *