भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंदिर परिसर में किया टाइल्स निर्माण कार्य का शुभारंभ

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र संपतपुर के मंदिर परिसर में टाइल्स निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को हमेशा प्रमुखता देती है। प्रदेश सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य करना प्राथमिकता है। प्रदेश और केंद्र सरकार निरंतर प्रदेश हित में कार्य कर रही है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अरोरा ने लोगों को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक नए उत्तराखंड का निर्माण हो रहा है। प्रदेशभर में सड़कों के जाल बिछाये जा रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड ने शत प्रतिशत वैक्सीनेशन के कार्य को पूरा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत कराया।यहां जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, जगदीश विश्वास, आयुष चिलाना, खानपुर ग्राम प्रधान बिशन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कौशल विश्वास, कालीचरण विश्वास, सुरेन्द्र कालड़ा, जयदेव मंडल, ष्णा राम, सोमनाथ विश्वास, रमेन विश्वास, आनंद मंडल, उमाशंकर विश्वास रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *