भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी आशाओं की समस्याएं

Spread the love

चम्पावत। करीब 15 दिनों से विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशा कार्यकत्रियों की भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने समस्याएं सुनी। उन्होंने आशाओं को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में धरने पर बैठी आशा कार्यकत्रियों की मांगों को जायज बताया। उन्होंने आशाओं को बताया कि इस संबंध में उनकी सोमवार को ही मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकालकर इसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार विमर्श कर रही है। वहीं आशा कार्यकत्रियों ने मांगें पूरी न होने तक धरने पर डटे रहने की चेतावनी दी है। बीते दिन विधायक कैलाश गहतोड़ी के समक्ष भी गांधी मैदान में आशा कार्यकत्रियों ने अपनी मांगों को उठाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *