जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर सैदव जनता को गुमराह करने का कार्य किया। जबकि, भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है। कहा कि इस बार नगर निगम में भाजपा का ट्रिपल इंजन लगने जा रहा है।
भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत ने भाबर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अपने पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि हम केवल वादे नहीं बल्कि उन्हें पूरा भी करते हैं। यदि एक कारण है कि जनता का अशीर्वाद सदैव भाजपा के साथ रहता है। और इस बार के निकाय चुनाव में भी जनता ने भाजपा का ट्रिपल इंजन लगाने का प्लान बना लिया है। कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना होगा। शहर के विकास के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने जनता से कांग्रेस के बहकावे में न आने की अपील की। कहा कि 23 जनवरी को जनता शहर में कमल खिलाकर कांग्रेस को जवाब देने जा रही है।