भाजपा ने आठ मंडल अध्यक्षों को सौंपी जिम्मेदारी

Spread the love

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी ने आठ मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने शिखर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरीश कोरंगा का सौंपी है। इसी तरह कपकोट के लिए भुवन गड़िया, दुग-नाकुरी बहादुर खाती, कांडा-कमस्यार नंदन तिवारी, कबागेश्वर नेगर रमेश तिवारी, खरई हेमा रौतेला, बागेश्वर ग्रामीण नंदन रावत तथा गरुड़ के लिए मंगल सिंह राणा को जिम्मेदारी मिली है। जिलाध्यक्ष ने सभी से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा। सरकार की नीति को जनता तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्या सरकार तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका अहम है। सभी पदाधिाकरी अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *