पीएम मोदी की रैली को लेकर भाजपाई उत्साहित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में गुरुवार 10 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियां जोरों पर है। एनआईटी मैदान में होने वाली रैली को लेकर बुधवार को प्रशासन की ओर से तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य जारी रहा। कई जिलों की पुलिस व अन्य सुरक्षा कर्मी श्रीनगर पहुंच गए हैं। मोदी का करीब दोपहर बारह बजे श्रीनगर पहुंचने का कार्यक्रम तय है। प्रधानमंत्री मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। पांच साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में हुई मोदी की रैली का असर विभिन्न विधानसभाओं पर स्पष्ट रूप से देखा गया था। जिससे भाजपा के कई प्रत्याशियों को विजय भी हासिल हुई थी। इस बार के विधानसभा चुनाव से ठीक तीन दिन पहले मोदी की रैली होने से भाजपा को कई सीटों पर संजीवनी मिलने की उम्मीद है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। कहा रैली को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि कई विधानसभाओं में वर्चुअल रूप से प्रसारण होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *