जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को न्यायालय की ओर से हरी झंडी दिखाए जाने पर भाजपा ने खुशी व्यक्त की। कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता से मार्ग निर्माण का वादा किया था। सरकार की पुख्ता पैरवी से ही आज मार्ग निर्माण को हरी झंडी मिली है।
गुरुवार शाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी झंडाचौक में एकत्रित हुए। जहां उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि यह एतिहासिक निर्णय है। स्थानीय जनता पिछले कई दशकों से मार्ग निर्माण की मांग उठा रही थी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार मार्ग निर्माण को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही थी। न्यायालय में पुख्ता पैरवी से आज सरकार को सफलता प्राप्त हुई है। कहा कि इस मार्ग निर्माण से कण्वाश्रम का भी बेहतर विकास होगा। साथ ही स्थानीय लोगों को स्वजरोजगार का भी अवसर मिलेगा। इस मौके पर गो सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अण्थ्वाल, पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, वीरेंद्र सिंह रावत, कमल नेगी, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।