भाजपा ने दी शोक व्यक्त कर आर्मी चीफ को श्रद्घांजलि

Spread the love

रुद्रप्रयाग। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर भारतीय भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग जिला संगठन ने शोक व्यक्त किया। जनपद के प्रत्येक मंडलों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्घांजलि अर्पित कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने जनरल रावत के आकस्मिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जनरल रावत ने महान योगदान दिया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णय एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाए रखने के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को देश सदैव याद रखेगा। श्रद्घांजलि देने वालों में जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल, अध्यक्ष जिला पंचायत रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, पूर्व विधायक शैला रानी रावत, आशा नौटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय कप्रवान, दिनेश बगवाड़ी, महावीर पंवार, भाजपा के वरिष्ठ बाचस्पति सेमवाल, चंडी प्रसाद भट्ट, ड आशुतोष किमोठी, शकुंतला जगवाण, विक्रम पटवाल, अशोक खत्री, ओमप्रकाश बहुगुणा, जयंती प्रसाद कुरवांचलि, दरमियान जख्वाल, अजय सेमवाल, गंभीर बिष्ट, बुद्घिबल्लभ थपलियाल, सतेंद्र बर्त्वाल सहित सभी मंडलो के मंडल अध्यक्ष, जिला एवं मंडलों के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, भाजपा समर्थित सभी निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ साथ अपने अपने मंडलो में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्घांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *