भाजपा किसान हितों के लिए प्रतिबद्ध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। लैंसडौंन के विधायक दिलीप रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए कटिबद्ध है। भाजपा शासन में ही किसानों के हितों की रक्षा संभव है। उन्होंने कहा कि तथाकथित किसान आंदोलन के जरिए महज, किसानों के नाम पर राजनीति हो रही है।
विधायक दिलीप रावत ने यह बात विधानसभा के नैनीडांडा मंडल भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ब्लाक सभागार नैनीडांडा में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में कही। विधायक ने यहां पहुंचे किसानों को सम्मनित भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप रावत ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने व उन्हें सक्षम बनाने के लिए केंद्र के साथ ही भाजपा शासित राज्यों द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के द्वारा किसानों को साल में छ: हजार की राशि उनके खातों में देकर मदद पहुंचाई जा रही है। भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे प्रगतिशील किसानों को विधायक दिलीप रावत ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, प्रदेश कार्यसमिति आमंत्रित सदस्य बीएल मधवाल, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम मैंदोलिया, जिपंस अनीता मधवाल, मंडल उपाध्यक्ष कमल किशोर ध्यानी, मंडल महामंत्री शशि कुमार ध्यानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे। इस दौरान विधायक दिलीप रावत ने नैनीडांडा शंकरपुर मार्ग से ग्राम बणासी के बनने वाले लिंक मार्ग का भी शिलान्यास किया। इस मार्ग के लिए विधायक निधि से डेढ़ लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *