भाजपाइयों ने डॉक्टरों को सम्मानित किया

Spread the love

हरिद्वार। डॉक्टर्स डे पर गुरुवार को भाजपा की ओर से डॉक्टरों को अंग वस्त्र, फूल माला पहनाकर एवं लेमन तुलसी के पौधे वितरण कर सम्मानित किया गया। भाजपा नेताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर सीएमओ डॉ. एसके झा, एसीएमओ डॉ. अजय कुमार, डॉ हनुमंत शाक्य, सीएमएस डॉ राजेश गुप्ता, डॉ. पंकज जैन, डॉ संजय कंसल, डॉ मनीष दत्ता एवं मेला बेस हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. एसके सोनी, बर्फानी कोविड हॉस्पिटल के डॉ. खगेंद्र, डॉ. कोमल सहरावत का सम्मान किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जिस प्रकार डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों का सिर्फ इलाज ही नहीं किया है अपितु एक नया जीवन दिया है। भाजपा इसकी प्रशंसा करती है। कोरोना महामारी में दी गई चिकित्सकीय सलाह के अनुसार पालन कर हम इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पा सके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसके झा ने सभी चिकित्सकों की ओर से कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। स्वागत करने वालों में जिला मंत्री आशु चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली, पार्षद लोकेश पाल, पार्षद मनोज्र, अल्पसंख्यक मोर्चा के राव जमीर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिंदर पाल, अमित वालिया, सचिन चौहान, राकेश पाल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *