भाजयुमो ने किया मीडियाकर्मियों को सम्मानित

Spread the love

नई टिहरी। भाजयुमो ने कोविड काल में बेहतर काम कर रहे मीड़ियाकर्मियों को सम्मानित करने का काम किया गया। इस मौके पर शाल ओढ़ाकर मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने कहा कि कोरोना काल में मीडियाकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर देश-दुनिया के लोगों को सटीक सूचनायें देने का काम किया। लोगों को मीडिया के मार्ग दर्शन से ही कोविड से निपटने में मदद मिली है। कोरोना काल में देश के 70 हजार अखबारों से व इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े कार्मिकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर डा प्रमोद उनियाल, दिनेश भट्ट, विजय कठैत, उदय रावत आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *