भाजपा ने जिला पंचायत की 16 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पर्वतीय क्षेत्रों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कोटद्वार सांगठनिक जिले के लिए जिला पंचायत की 16 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
भारतीय जनता पार्टी ने कुल्हाड़ (द्वारीखाल) की सामान्य सीट के लिए महेंद्र सिंह राणा, सुराड़ी (द्वारीखाल) के लिए आशीष नेगी, चांदपुर (द्वारीखाल) के लिए विक्रम बिष्ट, भादसी (यमकेश्वर) महिला आरक्षित सीट पर राजकुमारी देवी, उमरौली (यमकेश्वर) सामान्य सीट के लिए बचन सिंह बिष्ट, गुमालगांव (यमकेश्वर) की महिला सीट के लिए पल्लवी लखेड़ा, सीला (दुगड्डा) ओबीसी महिला सीट पर आसमा बेगम, पठुड़ अकरा (दुगड्डा) महिला सीट के लिए प्रमिला देवी बलोनी, टसीला (जयहरीखाल) के लिए अनीता दवी, जयहरी (जयहरीखाल) से नीतू रावत, सुलमोडी (रिखणीखाल) अनुसूचित जाति की सीट से दिगंबर सिंह, कर्तिया (रिखणीखाल) अनुसूचित जाति महिला से बबीता देवी, जगदेई (नैनीडांडा) महिला सीट पर मुन्नी ध्यानी, अंदरोली (नैनीडांडा) सामान्य सीट पर सुरेंद्र प्रताप, बिलकोट (नैनीडांडा) से संजय गौड़ और बाडाडांडा (बीरोंखाल) की सीट पर अनूप पटवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *