भाजपा ने प्रचार के लिए बनाई प्रबुद्धजनों की टोलियां

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा ने श्रीनगर मंडल में प्रचार के लिए प्रबुद्धजनों की टोलियां बनाई हैं। प्रबुद्धजन गांव-गांव जाकर भाजपा प्रतयाशी डा. धन सिंह रावत के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील कर रहे हैं। इस दौरान वह डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा किए गए विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। पूर्व दायित्वधारी राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के प्रतिनिधि राकेश ध्यानी, श्रीनगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत कुकरेती, दिनेश चमोली, सुरेंद्र उनियाल, खिर्सू ब्लॉक के पूर्व प्रमुख भगवती प्रसाद घिल्डियाल , शंकर काला ने बताया कि जिस भी गांव में हम डॉ. धन सिंह रावत के प्रचार-प्रसार और वोट मांगने के लिए पहुंचे सभी में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *