जनपद में खनन माफियाओं को शह दे रही भाजपा

Spread the love

बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी की यहां संपन्न बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पूर्व राज्य मंत्री व महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि जनपद में प्रशासन ने खान माफियाओं को खुली टूट दी है। प्रशासन खान व्यववासियों को शह दे रहा है। पार्टी कार्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में लुंठी ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में खान माफियाओं,तस्करों को खुली टूट मिली है। प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। युवा नशे की ओर जा रहे हैं परंतु पुलिस प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो नफरत छोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रारंभ हो रही है, जिसके लिए जनता से संपर्क करने पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए जन हित से उठे मुददे उठाने की आवश्यकता जताई साथ ही आगामी नगर पालिका, लोकसभा चुनावों से पूर्व प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने के लिए रणनीति बनाए जाने पर बल दिया। मकर संक्रांति पर सरयू बगड़ में कांग्रेस भी अपना पंडाल लगाएगी। बैठक में कई नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दैरान जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, हरीश ऐठानी, सुनील भंडारी, रंजीत दास, गीता रावल, सुनीता टम्टा, गिरीश कोरंगा, गणेश रावत, दर्शनजोशी, दीपक गड़िया, महेश पंत, भीम कुमार समेत ब्लक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *