भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मदद सामग्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
भाजपा अनुमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर क्षेत्र में मदद सामग्री वितरित की। उक्त सामग्री कार्यकर्ताओं को हंस फाउंडेशन व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री की ओर से उपलब्ध कराई गई थी।
बुधवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली के नेतत्व में शहर के विभिन्न वार्डों में मदद सामग्री वितरित की। भाजपा अनुमोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व पालिका सभासद सूरज हिमालयास ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सैनेटाइजर, मास्क,आक्सीमीटर, थर्मामीटर व दवाइयों की किट वितरित की गई। सूरज ने कहा कि अनुमोर्चा के कार्यकर्ता महामारी के इस दौर में जरूरतमंदों के साथ खडा है। प्रत्येक कार्यकर्ता जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत है। सामग्री वितरित करने वालों में सुरेश चंद्र, प्रदीप,रितिक, चंद्र प्रकाश, रवि, राजेश, द्वारिका व विशाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *