जनता की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार

Spread the love

कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
जनता से की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्रान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाबर क्षेत्र में भारत जोड़ा यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन को सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी अवगत करवाया।
शुक्रवार को मोटाढांक से निंबूचौड़ तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन को जन विरोधी नीतियों से अवगत करवाया। वक्ताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन, सत्ता मिलते ही सरकार ने जनता का शोषण शुरू कर दिया है। महंगाई ने गरीब परिवार की कमर तोड़कर रख दी गई है। उच्च डिग्री लेने के बाद भी युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है। सरकार युवाओं को केवल झूठे सपने दिखाने का काम कर रही है। देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। इस दौरान कांग्रेस ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने की भी मांग उठाई। कहा कि बेटी की हत्या को भाजपा सरकार हल्के में ले रही है। प्रदेश में बेटियों का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह रावत, विमला रावत, प्रेमा रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, महेश शाह, विनोद नेगी, सुरेश नेगी, विजय नारायण सिंह, जसवीर सिंह राणा, सुनील दत्त, राकेश शर्मा, बलवीर सिंह रावत, देवेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *