भाजपा सरकार हर क्षेत्र में प्राथमिकता से कर रही विकास

Spread the love

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत ने हिम्मतपुर तल्ला में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में लोगों को प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार हर क्षेत्र में प्राथमिकता से लोगों की जरूरत के मुताबिक विकास कार्य कर रही है। केन्द्र की मदद से राज्य में तमाम बड़ी विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। हिम्मतपुर तल्ला स्थित बैंकट हल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में विकास भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सभी विधानसभाओं के विकास के लिए 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का ब्योरा मांगा है। जिसको सरकार जनहित में मंजूरी देने जा रही है। कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने भी 10 योजनाओं का ब्योरा मुख्यमंत्री को सौंपा है। जिससे आगामी 5 वर्षों तक विधानसभा का रोड मैप तैयार किया जाएगा। कहा कि क्षेत्र की जनता को मुख्यमंत्री धामी और विधायक भगत ने नहर कवरिंग कार्य का तोहफा दिया है, जिसका कार्य शीघ्र शुरू होने जा रहा हैं। प्रदेश में समान नागरिक संहिता पर भी प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। यहां पार्षद चंद्र प्रकाश स्थानीय समस्याएं बनाईं। कार्यक्रम में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक आनंद दुर्गापाल, बूथ अध्यक्ष दुर्गापाल, हीरा सिंह बिष्ट, देवेंद्र दफौटी, हरीश बिष्ट, प्रधान मनीष आर्य, नवीन शर्मा, चंपा पांडे, ममता जोशी, कमला बर्गली, मंजू नेगी, विमला पांडे, जया बिष्ट,जीवन सिंह बिष्ट, गीता पांडे, डीके जोशी, राजू पांडे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *