बीजेपी सरकार महिला सशक्तिकरण में कर रही कार्य रू रेखा आर्य

Spread the love

काशीपुर(आरएनएस)। बुधवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस पहुंची। यहां उन्होंने अंत्योदय परिवारों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेंडर कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय परिवारों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है।
रेखा आर्य ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो कहती है वह करती है। आज अगर गरीबों की किसी पार्टी ने फिक्र की है तो वह सिर्फ भाजपा है। गरीब तबके के लिए अगर शौचालय, स्वछता, बिजली, हर घर जल नल योजना सहित कई योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही साकार हुई हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर आज किसी ने गरीबों के हितों के बारे में सोचा है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। गरीब माताओं-बहनों को जिस तरीके से पहले धुंए में रहना पड़ता था। इसकी चिंता करते हुए अब गरीब परिवारों को साल में 3 गैस सिलेंडर नि:शुल्क की सुविधा दी जा रही है। वहीं उन्होंने राशन डीलरों के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके लाभांश का जो बकाया पैसा है उसे इसी हफ्ते जारी कर दिया जाएगा। वहीं इससे पहले रेखा आर्य का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
ये लोग रहे मौजूदरू इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर भट्ट, जिला मंत्री विकास गुप्ता, बिट्टू चौहान, नरेन्द्र चौधरी, कन्नू जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, एसडीएम राकेश तिवारी, उपायुक्त खाद्य विपिन कुमार, डीपीओ उदय प्रताप सहित विभागीय अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *