भाजपा सरकार सभी वर्गों के हित में कर रही काम: सुखीजा

Spread the love

काशीपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। गुरुवार को मुरादाबाद रोड स्थित एक मंडप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कार्यसमिति का मुख्य अतिथि गुंजन सुखीजा व विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन ने शुभारंभ किया। चार सत्र में आयोजित बैठक के पहले सत्र में मुख्य अतिथि का संबोधन हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिये निस्वार्थ भाव से काम कर रही है। द्वितीय सत्र में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। तृतीय सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की गई। चतुर्थ सत्र में सामाजिक प्रस्ताव, जोशीमठ पर चर्चा, नकल विरोधी कानून को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव के बाद राष्ट्रगान गाकर बैठक का समापन किया गया। संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नदीम बेग ने किया। यहां मेयर उषा चौधरी, भाजपा नेता राजेश कुमार, ड़ गिरीश तिवारी, राहुल पैगिया रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *