भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, खनन माफियों को शरण देने का आरोप लगाया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कांग्रेस कमेटी बीरोंखाल की स्यूंसी में आयोजित बैठक में शिरकत करने पंहुचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राजपाल सिहं बिष्ट ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, खनन माफियों को शरण देने का आरोप लगाया। इस मौके पर 30 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। बीरोंखाल कांग्रेस कमेटी की स्यूंसी में ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सिहं बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजपाल बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आम लोगों तक पंहुचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जगदीश सिहं बिष्ट ने न्याय पंचायत अध्यक्ष को अपने स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्य दिलाने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस की सदस्यता लेने वालो में जाखणी प्रधान प्रमेन्द्र सिंह रावत, मीहपाल सिंह, देवपाल सिंह, राकेश सिंह, आनन्दमणी, चन्दराम, पंकज सिंह, धर्मवीर भारती, विजेन्द्र भंडारी, प्रेम सिंह, मोहन सिंह, हिमांशु नेगी, जसवंत सिंह, संजय सिंह, अंकित रावत, बीरेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *