Uncategorized

भाजपा ने जनता के पूर्ण जनादेश का मजाक किया है : लक्ष्मी राणा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलकर जनता के जनमत का अपमान किया है। भाजपा ने जनता के पूर्ण जनादेश का मजाक किया है। प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने लक्ष्मी राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तराखंड भाजपा नेताओं के विकास के आश्वासन के जुमलों पर जनता ने भावनाओं में आकर उत्तराखंड में भाजपा को 57 विधायक दिए किंतु आज यहां साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री बदल दिए गए हैं। यह जनता के साथ बड़ा धोखा है। कहा कि एक ओर वर्तमान सरकार के कार्यकाल बाकी होने में समय कम रह गया था, वहीं भाजपा के विधायक विकास के बजाय मुख्यमंत्री बनने की होड़ में दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। सरकार उत्तराखंड में विकास के प्रति पूरी तरह फेल साबित हो गई है। कांग्रेस महामंत्री ने कहा कि भाजपा आज महंगाई की सरकार साबित हुई है। ग्रामीण जनता रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों से आहत हैं, तो सरसों के तेल की दुगनी कीमतों पर है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं को घर संभालना मुश्किल हो गया है। डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से स्थानीय युवा परेशान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!