भाजपा ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का किया सम्मान

Spread the love

नई टिहरी। सेवा पखवाड़े के तहत भाजपाईयों ने नई टिहरी मंडल में पोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। भाजपाईयों ने नई टिहरी शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। भाजपाईयों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री शोभाभट्ट, सुनीता भट्ट, सुशन रावत, बीना नेगी, ष्णा बहुगुणा, अंजना बद्री, आशा रावत, रेखा चौहान, पूनम डोभाल, प्रभा सेमवाल को सम्मानित किया। इस मौके पर आंगनबाड़ियों में बच्चों को फल बांटे। अभिभावकों को सरकार द्वारा गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, मीडिया प्रभारी डा़ प्रमोद उनियाल, जिला उपाध्यक्ष सरोज बहुगुणा, महिला मोर्चा की महामंत्री अनिता कंडियाल, मंजू चंद, मीना सेमवाल, महालक्ष्मी डंगवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *