भाजपा महिला मोर्चा भाबर मंडल की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भाबर मंडल की ओर से शहर के प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कहा कि जन-जन तक सरकारी योजनाएं पहुंच सकें इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
शुक्रवार को महिला मोर्चा की ओर से भाबर मंडल कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोर्चा की भाबर मंडल अध्यक्ष पूनम खंतवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया जा रहा है। महिला मोर्चा की ओर से सेवानिवृत्त डीआईजी जयेंद्र नेगी, पूर्व शिक्षक सत्यप्रकाश थपलियाल, संग्राम सिंह भंडारी, योगंबर सिंह, पीएल खंतवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला ने उपस्थित लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि जन-जन तक सरकार की योजनाएं पहुंच सकें इसके लिए कार्यकत्र्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर अनीता आर्य, रजनी बिष्ट, आशा सिंह, संगीता सुंद्रियाल, प्रीति कुलाश्री, मुन्नी काला, लक्ष्मी डोबरियाल आदि मौजूद रहे।