भाजपा ने वरिष्ठ पदाधिकारियों व महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक विधानसभा कार्यालय अल्मोड़ा में सम्पन्न हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नगर में निवास करने वाले जनसंघ से पार्टी के साथ जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्रियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में हाल ही भाजपा में जुड़े लोगों का भी स्वागत किया गया। विधानसभा संयोजक देवेन्द्र नयाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी और साथ ही केन्द्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने का सुझाव दिया। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा और सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों का भी सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में हर बूथ से पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने को कहा गया तथा लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी अजय टम्टा को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक ललित लटवाल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, पूर्व महामंत्री अजीत कार्की, जिला मंत्री महेश बिष्ट, देवाशीष नेगी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक व विधानसभा संयोजक कैलाश शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *