कोटद्वार की अनदेखी कर रही भाजपा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिध।
कोटद्वार। पूर्व सेवा सैनिक परिषद ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कोटद्वार की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि भाजपा सरकार पिछले साढ़े चार वर्षो से केंद्रीय विद्यालय के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति पर सरकार ने भ्रम की स्थिति पैदा कर रखी है।
सोमवार को अपर कालाबड़ में संपन्न हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने राज्य सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। परिषद के सदस्य सीपी डोबरियाल ने कहा कि कोटद्वार शहर में अधिकांश युवा सेना में कार्यरत हैं। ऐसे में यहां एक केंद्रीय विद्यालय का होना जरूरी है। पूर्व में आश्वासन के बाद भी सरकार केंद्रीय विद्यालय निर्माण को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति पर जानकारी के लिये वह सूचना के अधिकार के माध्यम से जानकारी हासिल करेंगें। वहीं, पूर्व सैनिकों ने देवी रोड़ में अंतरराष्ट्रीय मोटर मार्ग के नाम पर खोदे गए गड्ढे पर भी रोष व्यक्त किया। कहा कि मोटर नगर निर्माण कार्य पिछले 8 वर्षों से लंबित पड़ा हुआ है। कहा कि यदि सरकार व स्थानीय नेता अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते हैं तो आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार किया जायेगा। इस मौके पर सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद चौधरी, सुरेश रावत, जीएस नेगी, सूरवीर खेतवाल, कैसीपी धूलिया, कैएस बिष्ट, जीके बडथ्वाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *