प्रदेश में भाजपा जब भी चुनाव कराए कांग्रेस मुकाबले के लिए तैयाररू गोदियाल

Spread the love

चमोली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा जब भी चुनाव कराए कांग्रेस मुकाबले के लिए तैयार है। गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में विकास का पहिया जाम हुआ है। बेरोजगारी और महंगाई आसमान पर है। ऐसे में लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह में मुलाकात की। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। यही नहीं प्रदेश में भाजपा सरकार की फेल नीतियों के चलते लोग परेशान है। गोदियाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हर समय मुकाबला करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बीरेंद्र रावत, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सगोई, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन नौटियाल, प्रदेश सचिव मुकेश नेगी, लखपत सगोई, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, सुरेश कुमार डिमरी, गजपाल सोनी, राजेश नेगी, महेंद कुमार, रामदयाल, बलबीर चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *