भाजपा कर रही विकास, विपक्ष हो रहा परेशान: गुप्ता

Spread the love

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मंयक गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड में प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है। ऐसे में विपक्ष को सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में अब तक जितने भी घोटाले सामने आए सभी में एसआइटी गठित कर उनकी जांच शुरू कर दी गई है। भाजपा के राज में भ्राष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा।
शनिवार को कोटद्वार पहुंचे मयंक गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता का भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसका उदाहरण हरिद्वार में जिला पंचायत चुनाव में देखने को मिला। चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है। कहा कि सरकार उत्तराखंड में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसे कई मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है। हर परिवार को बेहतर स्वास्थ सुविधा मिलें इसके लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की। कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलें इसके लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *