भाजपा बाबा साहेब के सपनों को कर रही पूरा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर दुर्गापुरी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने लोगों को बाबा साहेब के योगदान के बारे में बताया। कहा कि भाजपा बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने का कार्य कर रही है।
दुर्गापुरी स्थित अंबेडकर स्मृति स्थल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि “संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने अपने विचारों व संघर्ष के माध्यम से भारतीय समाज को समता और अधिकारों के नए युग की ओर अग्रसर किया। संविधान निर्माण में उनके योगदान ने भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक पहचान प्रदान की। समाजिक न्याय के लिए निर्णायक संघर्ष करते हुए उन्होंने सामाजिक विकास की मुख्यधारा से उपेक्षित, शोषित वंचित वर्ग को सामाजिक बराबरी और समानता दिलाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनहित की योजनाओं से सामाजिक और आर्थिक समानता लाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, जिला महामंत्री सुरेंद्र आर्य, आशीष रावत, अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला महामंत्री हंसलता, पार्षद सौरभ नौटियाल, रजनीश बेबनी, अमित नेगी, मनमोहन सिंह, विवेक भारती, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *