भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

Spread the love

हरिद्वार। भाजपा मध्य हरिद्वार मण्डल के महामंत्री शिवम बंधु के नेतृत्व में शंकर आश्रम चौक पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। महामंत्री शिवम बंधु ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी साजिश के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला करवाया गया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बिगाड़ने का काम पश्चिम बंगाल में किया जा रहा है। राजनैतिक लाभ लेने के चक्कर में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री धर्म के नाम पर भेदभाव फैलाने का काम कर रही हैं। ओछी राजनीति कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। पार्षद राजेश शर्मा व भाजपा युवा नेता दीपक टण्डन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। गलत राजनैतिक हथकण्डे अपनाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सत्ता पर काबिज रहना चाहती हैं। लेकिन देश के प्रधानमंत्री इस बार निश्चित रूप से पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन करेंगे। भाजपा ही देश में सुशासन का नारा दे सकती है। पश्चिम बंगाल में असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पर किया गया हमला सुनियोजित था। मुख्यमंत्री को गददी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। पुतला दहन करने वालों में आकाश चौहान, आयुष गोयल, गुलफाम पीरजी, खलील सलमानी, बाबू सिंह, नवीन कुमार, दीपक कश्यप, पंकज चौधरी, शानू चौहान, तुषार चावला, हर्षित, उत्सव त्यागी, हिमांशु, पुनीत धीर, पीयूष अग्रवाल, सुमित शर्मा, मोहम्मद आसिफ, वीरू सोलंकी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *