भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास कार्य ठप : जोशी

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उक्रांद के विधानसभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास कार्य ठप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते राज्य का विकास ठप हो गया है। बढ़ती मंहगाई से आम जनता की मुश्किलें बढ़ गई है। बुधवार को भैंसियाछाना ब्लॉक के नौगांव में आयोजित बैठक में जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं अभी तक संचालित नहीं हो पाई हैं। मेडिकल कॉलेज का काम भी अधर में लटक हुआ है। सरकार कोरोना काल में जनता से किए वादों को भूल गई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के पर्यटन के हिसाब से महत्वपूर्ण होने के बाद भी यहां की सरकारें पर्यटन को बढ़ावा देने में नाकाम साबित हो रही है। पर्यटक आवास गृहों की हालत दयनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार की होमस्टे योजना संचालित होने से पहले ही दम तोड़ चुकी है। सरकार द्वारा जारी किए गए बजट को भी जन विरोधी बताया। यहां केंद्रीय संघठन मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, नगर अध्यक्ष पंकज चन्याल, कमलेश जोशी, विकास चौधरी, मयंक बगडवाल, राजेंद्र प्रसाद, हेम चंद्र अधिकारी, मुकेश कुमार, मोहित कुमार, यमन कुमार, अभिषेक कुमार, राजेश कुमार, मनोज सिंह बिष्ट, सचिन कुमार, राजेंद्र सिंह, गोविंद लाल समेत कई लोग मौजूद रहे। बैठक में यूकेडी ने मनोज सिंह बिष्ट को ब्लॉक अध्यक्ष भैंसियाछाना, शैलेंद्र नेगी को युवा ब्लॉक अध्यक्ष भैंसियाछाना की जिम्मेदारी दी। इसके अलावा युवा ब्लॉक महामंत्री राजेश कुमार, आईटी ब्लाक अध्यक्ष मोहित कुमार, उपाध्यक्ष आशीष कुमार को नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *