भाजपा किसान मोर्चा ने किया किसानों को सम्मानित

Spread the love

चमोली। नमो किसान सम्मान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने चमोली जिले के प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया। चमोली भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश गौड़ और भास्कर पांडेय के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस समारोह में भाजपा के किसान मोर्चों के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के छोटे किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के साथ-साथ उनका सम्मान भी बढ़ाया है। विधायक भूपाल राम टम्टा ने किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को होने वाले लाभ की चर्चा की। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत ने सहकारी बैंकों के द्वारा किसानों को दी जानी वालीाण सुविधाओं की जानकारी दी। किसानों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। षकों द्वारा षि बागवानी उद्यानीकरण के क्षेत्र में उत्ष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री रिपुदमन सिंह रावत, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, भाजपा की प्रदेश मंत्री नंदी राणा , सुरेंद्र नेगी, विनोद कनवासी, भास्कर पांडेय ,जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा सहित भाजपा मण्डलों के किसान मोर्चा के अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *