भाजपा किसान मोर्चा ने किया बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा ने लालपुर में बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने पं़ दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। चर्चा के दौरान महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मोदी सरकार ने बाजरे की फसल को लेकर अभियान शुरू किया है। विश्व बाजार में मोटे अनाज की पहचान बने, इसके लिए केंद्र सरकार ने इसे श्री अन्न का नाम दिया है। बजट में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पर्याप्त संभावनाएं दी गई हैं। साल में तीन बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सीधे किसानों के खातों में जमा होती है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक बजट दिया है। सरकार की नीतियों से किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ किसानों ने अपने विचार रखे। इस दौरान अक्षय अरोरा, राजेश तिवारी, बलजीत गाबा, प्रवीण छाबड़ा, अमित मदान, आदेश मिश्रा, नारायण पाठक, दीपक मिश्रा, अंकित पाठक आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *