भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Spread the love

रुद्रपुर। केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर और जिलाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को ट्रैक्टर रैली निकाली गई। 25 ट्रैक्टरों के साथ किच्छा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के सामने मैदान से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के मुख्य बाजार में रैली निकाली। रैली भाजपा जिला कार्यालय में आकर समाप्त हुई। रविवार को रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पुंडीर ने कहा कि मोदी सरकार ने मूंग, अरहर, धान, मक्का और उड़द की दाल की एमएसपी बढ़ा दी है। इससे किसान अपनी फसल बढ़ी हुई कीमतों पर बेच सकेंगे। केंद्र सरकार ने तुअर दाल की एमएसपी में चार सौ रुपये प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है। जबकि धान, मक्के और मूंगफली की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की गई है। वहीं मूंग दाल का समर्थन मूल्य सबसे ज्यादा दस प्रतिशत और धान की एमएसपी 143 रुपये बढ़ाकर 2,183 रुपए प्रति कुंतल की गई है। बाजरा (82 फीसदी) के बाद तुअर (58 फीसदी), सोयाबीन (52 फीसदी) और उड़द (51 फीसदी) के मामले में किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर अपेक्षित लाभ सबसे अधिक होने का अनुमान है। शेष अन्य फसलों के लिए किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत मार्जिन प्राप्त होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त किसानों को उनकी फसलों में विविधता लाने के उद्देश्य से प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय षि विकास योजना (आरकेवीवाई), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) जैसी विभिन्न योजनाएं और गतिविधियां भी शुरू की हैं। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, मोहन तिवारी, कमल मुनि जोशी, गोपाल पटेल, अनिल चौहान, राकेश सिंह हिमांशु शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, राजीव शुक्ला, जगसोरान सिंह, सुशील गंगवार, राजेश तिवारी, कुलदीप फौजी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *