भाजपा ने किया हर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

नई टिहरी। जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय से भाजपाईयों ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तिरंगे काउंटर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर घर में तिरंगा लगाने का काम भाजपा संगठन करेगा। जिसके तहत जिले में एक लाख तिरंगे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। हर तिरंगा कार्यक्रम के शुभारंभ पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री गोविंद रावत और नलिन भट्ट ने कहा कि 30 हजार झंडे उन्हें प्राप्त हो चुकी है। जल्दी ही 30 हजार झंडे और मिल जायेंगे। जिसके लिए काउंटर का शुभारंभ कर दिया गया है। सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करवाकर रजिस्ट्रेशन शुल्क के बाद झंडे लेकर हर घर तिरंगा लगाने का काम शुरू करेंगे। पूरे जनपद में 15 अगस्त तक एक लाख झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे हरहाल में भाजपा कार्यकर्ता पूरे करेंगे। इसके लिए जिला संयोजक टीम की जिम्मेदारी नलिन भट्ट, आनंद विष्ट, जयेंद्र सेमवाल, विरेंद्र राणा, आशा पैन्यूली व हरीश जोशी को दी गई है। जबकि समन्वयक विधानसभावाइज बनाये गये हैं। प्रतापनगर का समन्वयक जयेंद्र सेमवाल, घनसाली आनंद सिंह विष्ट, धनोल्टी विरेंद्र राणा, टिहरी गोविंद सिंह रावत, नरेंद्रनगर नलिन भट्ट और हरीश जोशी, देव प्रयाग आशा पैन्यूली को बनाया गया है। इस मौके पर शीशराम थपलियाल, मनीष, रामलाल, अबरार, असगर सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *