भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Spread the love

 

 

नई टिहरी। नई टिहरी नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर जन संपर्क अभियान चला कर लोगों से भेंट की। अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही पार्टी की ओर से जारी मोबाइल नंबर पर मिस्डकल कर प्रधानमंत्री की मुहिम से जुड़ने को कहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीते सोमवार सांय को भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में नई टिहरी नगर के मडल हाउस, कुलणा बाजार, विधि और बसंत विहार में लोगों के घरों में जाकर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल नौ साल कार्यकाल के बारे में बताया। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास कर रहा है। इन नौ सालों में भारत ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। कहा केंद्र सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं का पात्र लोगों को पूरा लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ओर से जारी स्टिगर को लोगों के घरों में चस्पा कर उस पर अंकित मोबाइल नंबर पर मिस्डकाल करने को कहा।
मंडलाध्यक्ष गोपीराम चमोली ने कहा कि आगामी दिनों तक रोज सांय को पार्टी कार्यकर्ता नगर में लोगों के घरों में जाकर महाजनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराएंगे। अभियान में जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष विजय कठैत, सुनीता देवी, रविन्द्र सेमवाल, मंजू चंद, दर्मियान कंडारी, असगर अली, राजेन्द्र डोभाल, शीशराम थपलियाल,पंकज बरवाण, राकेश लवली सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *