डेंगू से भाजपा नेत्री व नामित पार्षद मालती बिष्ट का निधन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार देर रात भाजपा नेत्री व नामित पार्षद मालती बिष्ट का निधन हो गया। लगातार प्लेट्सलेट गिरने के बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल से देहरादून के लिए रेफर किया गया था।
सिताबपुर निवासी मालती बिष्ट वर्तमान में नामित पार्षद थी। इससे पूर्व वह प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर भी रह चुकी है। दो दिन पूर्व मालती बिष्ट को नगर में एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। बताया जाता है कि उनके शरीर में तेजी से प्लेटलेट्स की कमी हुई, जिसके बाद उन्हें देहरादून रेफर किया गया था। माना जा रहा है कि डेंगू के चलते उनके शरीर में प्लेटलेट्स की कमी हुई व देहरादून में उपचार के दौरान बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया। भाजपा नेताओं के साथ ही पार्षद व अन्य सामाजिक संगठनों ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्षद आशा चौहान व कांग्रेस किसान नेता गुड्डृू सिंह चौहान ने बताया कि मालती बिष्ट एक समाजसेवी थी। समाज सेवा में दिया गया उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। सोमवार सुबह उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया, तमाम लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *