नाबालिग के अपहरण-रेप में भाजपा नेता को जेल, पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा

Spread the love

नैनीताल()। नैनीताल में भाजपा की युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री को एक किशोरी के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी किशोरी को हरिद्वार ले गया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामला आठ अक्टूबर का है, एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि किशोरी को देव सिंह बगड़वाल भगा ले गया है, जो नैनीताल में भाजयुमो का जिला महामंत्री रह चुका है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी को हरिद्वार में पकड़ा। साथ ही किशोरी को भी बरामद किया। मामले में जांच कर रही एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मल्लीताल निवासी देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *