हृदय गति रूकने से भाजपा नेता किशोरी रतूड़ी का निधन

Spread the love

चमोली। नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी के पति और भाजपा नेता किशोरी प्रसाद रतूड़ी का सोमवार तड़के हृदय गति रूकने से निधन हो गया है। रतूड़ी के निधन पर नगर में शोक की लहर है। किशोरी प्रसाद रतूड़ी नगर भाजपा अध्यक्ष रहे। साथ ही नगर में वरिष्ठ व्यापारी होने के साथ-साथ वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि थे। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब तीन बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। जिस पर परिजन रतूड़ी को अस्पताल लाए। लेकिन तब तक किशोरी प्रसाद रतूड़ी ने दम तोड़ दिया। रतूड़ी के निधन पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, कांग्रेस पीसीसी सदस्य हरिष्ण भट्ट, ईश्वरी मैखुरी, राजेश्वरी नेगी, पूर्व राज्य मंत्री संत सिंह, पंकज डिमरी, सुभाष गैरोला, दिनेश बहुगुणा, हरनाम लूथरा, बृजेश बिष्ट, वीरेंद्र मिंगवाल, अनूप चौहान, अनिल अग्रवाल, डा़ एमएम नवानी, सौरभ कांडपाल, नवीन डिमरी, आदित्य नवानी, नवीन नवानी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, विजय चमोला, हेमंत सेमवाल, उमेश खंडूड़ी, सुभाष सती आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *