भाजपाईयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Spread the love

रुद्रप्रयाग : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर विकास विरोधी होने और गैरसैंण में चार दिवसीय सत्र नहीं चलने का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि उत्तराखंड का विकास हो। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कप्रवाण ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के विरोध के कारण गैरसैंण में प्रस्तावित चार दिवसीय सत्र डेढ़ दिन में ही स्थगित करना पड़ा। अनावश्यक विवाद और तोड़फोड़ कर कांग्रेस ने तुच्छ राजनीति की। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि सरकार की मंशा उत्तराखंड का चौमुखी विकास करना है मगर कांग्रेस नहीं चाहती कि सरकार आमजन तक पहुंचे और उनकी बात सुने। इस दौरान जिला मंत्री सुनील नौटियाल, अजय सेमवाल, सतेंद्र बत्र्वाल, शैलेंद्र गोस्वामी, सुरेंद्र रावत, दिलवर नेगी, पार्वती गोस्वामी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *