चमोली में भाजपा नेताओं ने जताई खुशी

Spread the love

 

चमोली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने राज्य सभा चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह, पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जब रविवार को पांडुकेश्वर गांव में पार्टी के अभियान गांव चलो कार्यक्रम के तहत साधारण कार्यकर्ता की तरह दीवार लेखन कर रहे थे। तब उन्हें भी इस बात का अहसास तक नहीं था कि पार्टी के शीर्षस्थ नेतृत्व ने उन्हें पार्टी की ओर से राज्य सभा सांसद का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सोमवार को अपने घर पहुंच कर आराध्य देवी का पूजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राज्य सभा सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर चमोली भाजपा अध्यक्ष रमेश मैखुरी, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष हरक सिंह नेगी, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, समेत भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्षस्थ नेतृत्व का आभार जता कर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *